प्रस्तुतकर्ता
डॉ. मोनिका शर्मा

आओ आओ सारे मिलकर
होली की तैयारी कर लें
सतरंगी रंगों को घोलें
पिचकारी में उनको भर लें।
ऊंच नीच का भाव छोड़कर
सबको रंग देने की ठानें
लाख मनाये कोई हमको
पर हम रंग लगाके मानें
चारो ओर हैं खुशियाँ छाई
आने वाली है अब होली
धूम धड़ाका करने को है
हम सारे बच्चों की टोली
प्रस्तुतकर्ता
डॉ. मोनिका शर्मा
प्रस्तुतकर्ता
डॉ. मोनिका शर्मा

दीपक बन कर जलना सीखें
घोर तिमिर का नाश करें
हृदयाकाश आलोकित हो
ज्योतिर्मय विश्वास भरें
सभी को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनायें.......
प्रस्तुतकर्ता
डॉ. मोनिका शर्मा

गणपति बप्पा फिर से आये
मूषक पर होकर असवार
घर-घर में खुशियाँ ले आये
बह रही भक्ति रसधार
शिव के प्यारे गिरिजानंदन
बच्चों जैसे भोले- भाले
विघ्नविनाशन ज्ञान के दाता
भक्तों की बात कभी न टालें
प्रथम पूज्य गणेश जगवंदन
मोदक मिश्री इनको भायें
मन से ध्याओ दयावंत को
सब कारज सिद्ध हो जायें
आओ सब मिल शीश नवायें
मांगें मिलकर ये वरदान
मंगलमय हों कर्म हमारे
पायें सदगुण, निर्मल ज्ञान
गौरी नंदन गणपति बप्पा
करते हैं हम सब पर किरपा
आओ बच्चो मिलकर बोलो
हैप्पी बर्थ डे बप्पा........... हैप्पी बर्थ डे बप्पा